हिमाचल

सुख सरकार की फिल्म 14 महीने में फ्लॉप, पार्ट टू तो भूल जाए: जयराम ठाकुर

बीजेपी मुद्दों पर लड़ रही चुनाव, ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस, कांग्रेस में नेतृत्व और नीति की कमी, भाजपा के पास सशक्त नेतृत्व और नीति , सुख की सरकार की फिल्म 14 महीने में फ्लॉप, पार्ट टू तो भूल जाए: जयराम ठाकुर

कांग्रेस का देश में हो रहा पतन, लगातार ईमानदार कांग्रेस नेता भाजपा में हो रहे शामिल, राहुल और सोनिया गांधी की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस: राजीव बिंदल

देश विरोधी काम कर रही कांग्रेस, पार्टी में VIP कल्चर हावी: सुभाष मंगलेट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सुभाष मंगलेट ने आज शिमला में दलबल के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान जुब्बल कोटखाई से पूर्व ज़िला परिषद सदस्य शकुंतला ने भी भाजपा का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होते ही सुभाष मंगलेट ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश विरोधी काम कर रही है और भाजपा के कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण और धारा 370 जैसे साहसिक कार्य हुए हैं, जिनसे प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।कांग्रेस का वीआईपी कल्चर खत्म नहीं हो रहा है पार्टी नेता 7 स्टार से नीचे उतर नही रहे। पार्टी का पतन हो रहा है और जो ईमानदार लोग थे वो पार्टी छोड़ चुके हैं और कुछ लोग आने वाले दिनों में छोड़ने वाले हैं। कांग्रेस में कार्यकर्त्ता नहीं हैं सभी नेता बन गए हैं.

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि देश में कांग्रेस सिकुड़ रही है । मोरार जी देसाई से पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ खत्म होने के नाम नहीं के रहा है। कांग्रेस अब केवल राहुल और सोनिया गांधी की पार्टी बनकर रह गई है। हिमाचल में भी कांग्रेस में लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहें हैं।सुभाष मंगलेट के पार्टी में शामिल होने से चौपाल विधानसभा क्षेत्र से मजबूती मिलेगी। चारों लोकसभा सीट के साथ साथ विधान सभा उपचुनाव भी भाजपा जीतेगी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुद्दों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है और ओछी राजनीति कॉन्ग्रेस के लोग कर रहे हैं। कांग्रेस में बिखराव की स्थिति है और कांग्रेस का स्तंभ रहें लोग बीजेपी के शामिल हों रहें हैं। कॉन्ग्रेस के पास नेतृत्व और नीति नही है जबकि भाजपा के पास नेतृत्व और नीति दोनों ही है जिसके परिणामस्वरूप भाजपा तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाने वाली है।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीट के साथ छ उप चुनाव भी भाजपा जीतेगी। प्रदेश में सरकार और संगठन तार तार हो गया है। सुख की सरकार की फिल्म 14 महीनों में ही फ्लॉप हो गईं है। आनन्द शर्मा चुनाव लडना नही चाहते थे लेकिन अब पांव लड़खड़ा रहें हैं मजबूरी में चुनाव लड़ रहे हैं।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago