हिमाचल

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

 

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद् सुबाथू, रिद्धी पाल ने की, जबकि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुग्गा माड़ी ग्राउंड से हुई, जहां से स्कूली बच्चे, अध्यापक, छावनी परिषद् के पूर्व निर्वाचित सदस्य, नागरिक और कर्मचारी प्लोगिंग करते हुए बाजार से होते हुए छावनी अस्पताल तक पहुंचे। इस रैली का उद्देश्य समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

इस दौरान, छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया। छावनी के नागरिकों, कर्मचारियों, सैनिकों, स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने रक्तदान के लिए शपथ ली और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो ज़रूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

5 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

6 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

9 hours ago