Swami Vivekananda Saraswati Punyatithi Bhandara: बाबा भूतनाथ मंदिर में 26 अक्टूबर को हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वामी विवेकानंद सरस्वती की आठवीं पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने लंबे समय तक मंदिर की सेवा की थी। आज से आठ वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे, तब से उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है।
महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि यह भंडारा दोपहर एक बजे से देर शाम तक चलेगा, जिसमें समस्त नगरवासियों और मंडी जिले के लोगों से भाग लेने का आग्रह किया गया है। स्वामी विवेकानंद सरस्वती के योगदान और सेवा को याद करते हुए इस विशेष आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Himachal cabinet decisions 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में…
Bihar Health Minister Shoe Cover: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को हाल ही में…
Neuro electrophysiology lab: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार…
Blind Union protest in Shimla: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने शिमला के छोटा शिमला स्थित सचिवालय…
ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…
रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…