Categories: हिमाचल

15 अप्रैल को शुरू होगी स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा: CM

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर 15 अप्रैल, 2021 को स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा आरंभ होगी जो 51 दिनों तक चलेगी। यह रथ यात्रा प्रदेश की सभी 3615 ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों से होकर गुजरेगी। स्वर्णिम रथ यात्रा का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक हिमाचलवासी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर उनमें अपनत्व की भावना उत्पन्न करना है। इस यात्रा का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश की 50 वर्षों की शानदार विकासात्मक यात्रा प्रदर्शित करने पर केंद्रित होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंत्री, विधायक और शहरी स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। &nbsp;</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा सोशल मीडिया और रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश के लगभग 25 लाख लोगों तक पहुंचेगी। प्रदेश के सभी विभागों को अपनी उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालने पर विशेष बल दिया जाएगा जिसके लिए विभाग अपनी विकासात्मक यात्रा को दर्शाती विवरणिका, सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री उपलब्ध करवाएंगे जिसे डिजिटल रथ के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के मनोरंजन के लिए स्थानीय व राष्ट्र स्तरीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को जोड़ा जाना चाहिए और नुक्कड़-नाटकों और गानों के माध्यम से प्रदेश की शानदार यात्रा पर प्रकाश डाला जाना चाहिए।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर स्वर्णिम इतिहास पर चर्चा, क्विज प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए। संपूर्ण स्वर्णिम रथ यात्रा कार्यक्रम की योजना और संकल्पना के लिए राज्य स्तरीय उप समितियों का गठन किया जाना चाहिए। जो संपूर्ण कार्यक्रम की निगरानी और कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

10 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

10 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

10 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

10 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

10 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

10 hours ago