घुटनों की सर्जरी से क्यों डरते हैं लोग? हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीवी कैले ने दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

<p>घुटनों के दर्द से पीड़ित ज्यादातर मरीज डर एवं गलत जानकारी की वजह से घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी से परहेज करते हैं। चाहे वे ताउम्र घुटनों के दर्द से जुझते रहें या शेष जीवन बिस्तर पर बीता दें। सर्जरी के डर से अधिकांश मरीज सर्जरी में देरी करते हैं। घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी में देरी से संबंधित जोखिमों में अकसर जोड़ का बिगड़ना, बढ़े हुए दर्द और गतिशीलता की कमी शामिल होती है। रोग की गंभीरता के आधार पर, एक सर्जन सबसे पहले गैर-सर्जिकल तरीकों का प्रयास करता है। यदि इन तरीकों में से कोई भी काम नहीं करता या रोगी जोड़ों के दर्द के कारण चल न पाता हो, तो एक सर्जन घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह देता है।</p>

<p>जब घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी में देरी होती है, तो कई जोखिम भी होते हैं जो सर्जिकल प्रक्रिया के संबंध में उत्पन्न होते हैं। उदाहरण के लिए जब कोई मरीज चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो चुका हो। ऐसी स्थिति में पहुंचने के लिए मरीज का डर एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के बारे में उसकी गलत जानकारी की एक वजह रहती है। अगर मरीज सही समय पर घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी करवा लेता है, तो उसकी रिकवरी बहुत ही कम समय में होती है और वह पहले जैसा महसूस करता है।</p>

<p>घुटने के प्रतिस्थापन की सर्जरी हर किसी के लिए अनुशंसित नहीं है और हम सुझाव देते हैं कि आप अपने डॉक्टर से मिलें और पता करें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है। लेकिन अगर आप घुटने के रिप्लेसमेंट सर्जरी की स्थिति में पहुंच गए हैं, तो इस सही समय को गंवाए न, क्योंकि आगे चलकर यह समस्या सिर्फ और सिर्फ बढ़ने वाली ही होती है।</p>

<p>इसी विषय पर परामर्श के लिए डॉ. पीवी कैले फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में स्पैशल ओपीडी में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की यह स्पैशल ओपीडी 15 फरवरी को आयोजित की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

50 mins ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

53 mins ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

54 mins ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

1 hour ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

1 hour ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

3 hours ago