हिमाचल

हमीरपुर: मटाहनी स्कूल गेट पर महिला शिक्षक से मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हमीरपुर के साथ लगते मटाहनी स्कूल के गेट पर एक महिला शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के करने के लिए पहुंची थी। शिक्षिका स्कूल में एक कार में सवार सवार थी। शिक्षिका जब मटाहणी स्कूल के गेट पर उतर रही थी।

इसी दौरान तकनीकी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे एक छात्र की बाइक से टक्कर हो गई जिसके चलते महिला शिक्षक और छात्र के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। वहीं इस दौरान छात्र ने महिला शिक्षक पर आरोप लगाया है कि महिला शिक्षक ने थप्पड़ मारे हैं और हल्की चोटें भी आई हैं। इसके बाद महिला शिक्षक ने पुलिस थाना हमीरपुर में मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।

वहीं हमीरपुर के ASP अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मंगलवार को एक महिला शिक्षक ने दो महिलाओं और एक छात्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है ,उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago