Categories: हिमाचल

हिमाचल के 3 शहरों में पारा शून्य से 5.5 डिग्री नीचे

<p>हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा और कई हिस्सों में पारा लुढ़क कर शून्य से नीचे पहुंच गया है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कबायली भागों में पारा जमाव बिंदु से काफी नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति जिले का केलंग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त किनौर जिले के कल्पा में माइनस तीन डिग्री और पर्यटन स्थल मनाली में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।</p>

<p>भीषण सर्दी से इन क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कबायली भागों में बहने वाले नाले और झरने बर्फ में जमना शुरू हो गए हैं। रोहतांग सहित लाहौल-स्पीति, किनौर और मनाली की पहाड़ियों पर बीते तीन-चार दिनों में व्यापक हिमपात हुआ है। हालांकि रविवार रात से यहां बर्फबारी का सिलसिला रुका हुआ है और सोमवार को यहां दिन की शुरुआत बादलों के बीच हल्की धूप के साथ हुई है।</p>

<p>मौसम विभाग ने आगामी 24 घण्टों के दौरान मौसम के साफ बने रहने की संभावना जताई है। निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव अब खत्म हो गया है और 26 नवम्बर तक राज्य में कहीं भी बारिश-बर्फबारी नहीं होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

21 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

21 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

21 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

21 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

21 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

21 hours ago