हिमाचल

कुमारहट्टी-नाहन रोड़ पर रूंदन घोड़ो स्थान पर भयानक दृश्य पैदा हुआ: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि सोलन जिला के कुमारहट्टी-नाहन रोड़ पर रूंदन घोड़ो नामक स्थान पर भयानक दृश्य पैदा हुआ जब चट्टाने, मलवा और 100 से अधिक चील के पेड़ एक साथ बहते हुए लोगों के घरों में घुस गए।

एक घर जिसमें दो परिवार प्रवासी मजदूरों के थे, वो पूरी तरह मलवे से दब गया जिन्होनें भाग कर अपनी जान बचाई। दूसरा परिवार जिसकी पूरी छत मलवे से दब गई। लैन्टर जिस पर गाड़ी और स्कूटर खड़ा था, मलवे में दब गया। घर में बुजुर्ग भ्मंतज च्ंजपमदज और परिवार के लोग बेघर होकर सड़क पर खड़े हैं और आसपास के घरों की भी यही स्थिति है।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं स्वयं पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिला। बिंदल ने कहा के ऊषा कंस्ट्रक्शन नाम की कम्पनी ने इस पहाड़ पर भवन बनाना शुरू किया और उन्हीं की बेतरतीब खुदाई से यह भयावह दृश्य पैदा हुआ। अगर गौर से देखा जाए तो यह आपदा इंसान की बनाई हुई है।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरे प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगे हैं सभी विधायक गण अपने-अपने क्षेत्रों में नुकसान का हुआ जायजा और पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घरों में नहीं पर जनता के बीच जन सेवा में समर्पित है।

Kritika

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

11 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

12 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

12 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

12 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

13 hours ago