हिमाचल

मोदी को धन्यवाद, हमारे पास हवाई कनेक्टिविटी है: कश्यप

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला हवाई अड्डे से (शिमला से अमृतसर) नियमित रूप से चलने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि दिल्ली से शिमला फ्लाइट के बाद अब अमृतसर शिमला फ्लाइट भी शुरू हो गई है, इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश और शिमला को बड़ा लाभ होगा।

भाजपा पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह शिमला हवाई अड्डे की लंबित मांग थी जो कि अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस हवाई अड्डे का विस्तारीकरण भी किया जाएगा। जिससे इसमें सुविधा बढ़ेगी।

शिमला हवाई अड्डे में अब हवाई जहाज की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है, जो कि अच्छे संकेत है। अमृतसर, दिल्ली, धर्मशाला एंव कुल्लू, इस प्रकार काफी स्थानों के साथ अब शिमला की कनेक्टिविटी भी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि एयरलाइंस डायनेमिक रेट के हिसाब से कुछ सीटों पर अच्छे रेट दे रही है, पर अंतिम सीटें कुछ ज्यादा ही महंगी है। इस विषय को लेकर भी हम केंद्र को अपने सुझाव प्रेषित करेंगे और लोकसभा सत्र के दौरान भी इन टिकटों के पैसे कैसे कम हो सके उसके ऊपर भी चर्चा करेंगे।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

8 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

9 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago