Categories: हिमाचल

11 करोड़ से सुधरेगी ग्रामीण सड़कों की हालत, सुक्खू ने दो अलग-अलग प्रोजेक्ट में मंजूर कराई राशि

नाहन विधानसभा क्षेत्र की नौ किलोमीटर लंबी सड़कें जल्दी चकाचक होंगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए प्रदेश सरकार से 11 करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत कराए हैं। दो अलग-अलग प्रोजेक्ट के तहत यह राशि मंजूर कराई गई है। 2.06 किलोमीटर लंबी जनसूह-माजरा सड़क के कायाकल्प पर अनुमानित 1 करोड़ 57 लाख  63 हजार रुपये खर्च होंगे। इसी तरह 7.34 किलोमीटर लंबी मानपुल, गौना करौर, बसारल, सेरा, किटपल, धनेटा, कांगू, कश्मीर, गलोड़, गाहली और फाहल लिंक रोड की हालत अनुमानित 9 करोड़ 81 लाख 61 हजार रुपये खर्च कर सुधारी जाएगी।

इन सड़कों पर जलभराव वाली जगहों पर कंकरीट के इंटर लॉकिंग पेवर ब्लॉक डाले जाएंगे। पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों तरह नालियां बनाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग पेवर ब्लॉक को इस तरह डालेगा, जिससे कि भविष्य में जलभराव न हों। पानी निकासी के लिए साइड ड्रेन के साथ ही सड़क के बीच डक्ट भी बनाए जाएंगे।

सुक्खू ने कहा है कि ग्रामीण सड़क परियोजना के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का जीर्णोद्धार होगा। कोई भी सड़क टूटी-फूटी नहीं रहेगी। विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत सड़कों की स्थिति सुधारने के प्रोजेक्ट सरकार को भेजे गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्दी काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। विकास कार्यों के लिए वह बजट की कोई कमी नहीं रहने देंगे।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

19 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago