<p>शिमला में बुधवार को राम नवमी का पर्व मनाया गया। कोरोना महामारी के बीच भगवान राम के प्राकटोत्सव राम नवमी पर मंदिरों में इस बार विशेष कार्यक्रम नहीं हुए। राम मंदिर शिमला में भी सादे तरीके से राम नवमी के पर्व मनाया गया। दोपहर 12 बजे विशेष पूजा अर्चना के साथ महाआरती आयोजित की गई। आरती पर भी महज 25 से 30 लोग ही शामिल हो सकें। राम मंदिर में ये दूसरा मौका है जब सादे तरीके से राम जन्मोत्सव मनाया गया।</p>
<p>सूद सभा के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि पिछले साल कोरोना के खतरे के बीच रामनवमी का त्यौहार नहीं मनाया गया था, वहीं इस बार भी स्थिति बदली नहीं है। हर साल राम नवमी के मौके पर नौ दिन की कथा, विशेष भजन कीर्तन, झांकियों के अलावा भंडारे का आयोजन होता था। लेकिन संक्रमण के खतरे के कारण मंदिर कमेटी के सदस्य ने ही राम नवमी के पर्व को मनाया। इस पावन मौके पर कोरोना महामारी के ख़ात्मे के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…