<p>Hppsc भर्ती फर्जीवाड़े में मंगलवार को ऊना से गिरफ्तार पूर्व डीसी और तत्कालीन चयन बोर्ड के चेयरमेन की जेल में पहली रात नींद के इंतजार में ही गुजर गई। कटवाल को सजा काटने के लिए कंडा जेल का वारंट तैयार किया गया है, लेकिन मंगलवार की रात कटवाल को हमीरपुर सब जेल में ही रखा गया था।</p>
<p>सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल में कटवाल ने करीब नौ बजे मूंग की दाल व चपाती खाई। बुधवार सुबह हमीरपुर जेल में कटवाल को चाय पिलाई गई। पुलिस टीम सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसएम कटवाल को कंडा जेल ले गई। बता दें अब करीब एक साल एसएम कटवाल कंडा जेल में सजा काटेंगे।</p>
<p>गौरतलब कि मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने दोषी को ऊना से गिरफ्तार किया। कटवाल को गिरफ्तार कर हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपित कटवाल सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद कहां थे किसी भी एजेंसी को पता नहीं लग रहा था। कटवाल क्यों सरेंडर नहीं कर रहे हैं, इस पर भी राज बना हुआ था।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…