Categories: हिमाचल

ऊना में दिखा भारत बंद का असर, पंजाब में दो गुटों में पत्थरबाजी

<p>सोशल मीडिया के जरिये बुलाए गए कथित भारत बंद का असर कई राज्यों में देखने को मिला। हिमाचल के ऊना में जहां निजी बस ऑपरेटरों ने सर्विस बंद रखी, तो वहीं पंजाब के फिरोजपुर में 2 गुटों में झड़प हुई। यहां दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई और व्हीकल्स को भी नुक्सान पहुंचाया गया। इसके अलावा यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश राज्यों में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं।</p>

<p>मध्यप्रदेश के संवेदनशील जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है, वहीं राजस्थान में धारा 144 लागू करते हुए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, जबकि हिमाचल के ऊना में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।</p>

<p>दरअसल, एससी-एसटी ऐक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर लोग 10 अप्रैल को आऱक्षण के ख़िलाफ एक और भारत बंद का ऐलान करने लगे। इन लोगों और कुछ कथित संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट मेसेज में आरक्षण के खिलाफ एकजुट होने और देश भर में होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होने का आह्वान किया गया था। हालांकि, किसी संगठन द्वारा इस भारत बंद की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1004).jpeg” style=”height:311px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

10 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

11 hours ago