Categories: हिमाचल

प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार मिलने में न्यायपालिका निभाती है भूमिकाः राज्यपाल

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कानून लोकतंत्र का सार है और न्यायपालिका यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार मिलें। वह आज यहां होटल पीटरहॉफ में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबाधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान उसे आकार देने वाले लोगों से जाना जाता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने 13 प्रतिष्ठित न्यायाधीशों को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में भेजने का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा, इस न्यायालय के तीन न्यायाधीशों ने देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का पद संभाला है और न्यायमूर्ति संजय करोल वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।

उन्होंने कहा कि आम नागरिक न्यायपालिका को बड़ी आशा और अपेक्षा के साथ देखता है। उन्होंने न्याय प्राप्त करने का सामथ्र्य और न्यायिक प्रक्रिया में देरी को आपस में जोड़ने पर जोर दिया गया। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि अधिकांश लोग कानूनी सेवाओं के लिए भुगतान नहीं कर सकते हैं। कई लोगों को छोटे-छोटे मामलों में भी कर्ज के जाल में धकेल दिया गया है जो सालों से हमारी अदालतों में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त कानूनी सेवा और मामलों के समय पर निपटान का प्रावधान सभी के लिए न्याय को प्रोत्साहन प्रदान करेगा। हमें अपनी मुफ्त कानूनी सहायता प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता है।

सालों से उच्चतम न्यायालय द्वारा विभिन्न निर्णयों ने लोकतंत्र को मजबूत किया है, व्यक्ति की रक्षा की है और शोषितों और जरूरतमंदों को आशा दी है। चाहे संविधान की मूल संरचना की अवधारणा हो या व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार, हम भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ऋणी हैं। राज्यपाल ने कहा कि बहुलतावादी चरित्र और कई चुनौतियों के बावजूद हमारी एकता बरकरार रही है, जिसका एक कारण निडर और निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने अच्छी प्रतिष्ठा अर्जित की है और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी यही जारी रहेगा।

मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने का सौभाग्य मिला है और यह प्रसन्नता की बात है कि इस उच्च न्यायालय के अस्तित्व का 50वां साल मनाया जा रहा है। उच्च न्यायालय के इतिहास को याद करते हुए, न्यायमूर्ति स्वामी ने कहा कि 25 जनवरी, 1971 को जब राज्य अस्तित्व में आया, तब शिमला में अपने उच्च न्यायालय को स्थापित किया। इसके पहले मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएच बेग थे और न्यायमूर्ति डीबी लाल और न्यायमूर्ति  सीआर ठाकुर न्यायाधीश थे।

न्यायमूर्ति MH बेग और RS पाठक को HC का मुख्य जज बनने का गौरव हुआ प्राप्त

यह गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के दो मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएच बेग और न्यायमूर्ति आरएस पाठक को सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उसके पश्चात् न्यायमूर्ति आर.एस. पाठक हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश भी बने। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की महान परम्परा रही है, इसने हमारे लोकतंत्र को पूर्ण अर्थ दिया है और इस प्रणाली पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि आधी सदी से अधिक समय से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय अखंडता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए कानून के शासन को बनाए रखने के लिए कार्य कर रहा है। सभी संबंधित लोगों से आह्वान किया है कि वे पूर्ववर्तियों द्वारा स्थापित उच्च मूल्यों को बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के लिए स्वयं को समर्पित करें और उच्च परम्पराओं का अनुसरण करें।

Samachar First

Recent Posts

सेब की आड़ में व्हाट्सएप के जरिए ड्रग्‍स का काला कारोबार, पुलिस ने किया पर्दाफाश

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला में सेब की आड़ में ड्रग्स का काला कारोबार करने…

39 mins ago

मांगों को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू का डीसी ऑफिस के बाहर धरना

HAMIRPUR:भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू की अगुवाई में ठेका आउटसोर्स कैजुअल मल्टी टास्क वर्कर्स…

1 hour ago

मंडी बायपास पर ट्रैफिक शुरू, भारी भरकम ट्रैफिक जाम से अब राहत

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी मौके पर रहे…

2 hours ago

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

2 hours ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

3 hours ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

4 hours ago