हिमाचल

जोगिन्दर नगर शहर में ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर से दूर होगी कूड़ा निष्पादन की समस्या

जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र के कूड़ा निष्पादन की समस्या अब जल्द ही हल होने वाली है। नगर परिषद जोगिन्दर नगर ने डंपिंग साइट मच्छयाल में लगभग 60 से 70 लाख रूपये की प्रारंभिक अनुमानित लागत से ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। सबसे अहम बात यह है कि इस आर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट स्थापित करने को प्रदेश के शहरी विकास विभाग ने भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब आने वाले समय में जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र के कूड़ा निपटान का मामला जल्द हल होने वाला है।

वर्तमान में शहर के कूड़े कचरे को निष्पादन के लिए नगर परिषद मंडी को भेजा जा रहा है जिस पर प्रतिमाह औसतन एक लाख रूपये तक का खर्चा हो रहा है। लेकिन अब जोगिन्दर नगर में ही कूड़ा निष्पादन संयंत्र स्थापित हो जाने से न केवल नगर परिषद का पैसा बचेगा बल्कि इससे तैयार होने वाली खाद से स्थानीय शहरी इकाई को आमदन का एक नया जरिया भी मिल जाएगा।

नगर परिषद जोगिन्दर नगर का ग्राम पंचायत चलहारग के अंतर्गत मच्छयाल में डंपिंग साइट का मामला पिछले लंबे समय से न्यायालय में लंबित था, लेकिन मामला हल हो जाने से अब स्थानीय शहरी इकाई का कूड़ा कचरा निष्पादन प्लांट स्थापित करने का मामला प्रशस्त हो गया है। इस ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट से प्रतिदिन एक टन कूड़े-कचरे का निपटारा सुनिश्चित होगा। यह प्लांट 24 घंटे में एक टन कूड़े को आर्गेनिक खाद में बदल देगा। वर्तमान में जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग डेढ़ टन गीला और सूखा कूड़ा-कचरा एकत्रित होता है, जिसे अलग-अलग करने के बाद कूड़ा निष्पादन संयंत्र में इसे आर्गेनिक खाद में बदला जा सकेगा।

मच्छयाल में स्थापित होने जा रहे इस कूड़ा कचरा निष्पादन संयंत्र में अन्य सुविधाएं जुटाने पर भी लगभग 20 लाख रूपये की अतिरिक्त धनराशि व्यय की जाएगी। जिसमें स्ट्रीट लाइट्स, पानी का प्रबंध, लेबर शेड इत्यादि का निर्माण कार्य भी शामिल रहेगा।

नगर परिषद जोगिन्दर नगर के कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा का कहना है कि जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र के लिये जल्द ही कूड़ा कचरा निष्पादन संयंत्र स्थापित होने जा रहा है। जिस पर अनुमानित लगभग 60-70 लाख रूपये व्यय होंगे। इस संयंत्र की स्थापना को लेकर शहरी विकास विकास से अनुमति प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

उन्होंने कहा कि टैंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही इसे लगभग तीन महीने में स्थापित कर दिया जाएगा। इससे न केवल जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र के कूड़े कचरे का बेहतर निष्पादन सुनिश्चित होगा बल्कि इससे तैयार होने वाली आर्गेनिक खाद से नगर परिषद को अतिरिक्त आमदनी का एक नया जरिया भी मिलेगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago