हिमाचल

जनमंच में छलके महिला के आंसू, कहा- 15 साल से घर में नहीं आ रहा पानी, बारिश के पानी से करती हूं गुजारा

हिमाचल प्रदेश में करीब 6 महीने बाद सरकार का जनमंच सजा है। प्रदेश के सभी जिलों में सरकार के मंत्री जनमंच की अध्यक्षता कर रहे हैं। जनमंच के माध्यम से लोगों ने मंत्रियों की समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। वहीं, बिलासपुर के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के जुखाला में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जनमंच की अध्यक्षता की। इस दौरान मंत्री को अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाते हुए एक महिला के आंसू छलक आए।

महिला ने बताया कि वह कोटला पंचायत के भरवाल गांव से संबंध रखती है। उसके घर में 15 साल से पानी नहीं है और न ही नल है। वह बारिश के पानी से खाना बना रही है और उसी से नहाने और बर्तन और कपड़े धोने का काम कर रही हैं। महिला ने बताया कि वह कई बार विभागीय कार्यालय के चक्कर काट चुकी है। कोई भी अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उसकी नहीं सुनता और महिला को पाइपें लाने को बोलते हैं।

महिला इतनी भावुक थी कि महिला ने रोते हुए मंत्री को समस्या बताई। वहीं, महिला की समस्या पर कार्रवाई करते हुए ऊर्जा मंत्री ने जल शक्ति विभाग के एक्सईएन गुरमिंदर राणा को 15 दिन के अंदर महिला को नल लगाने और पानी पहुंचाने के आदेश जारी किए।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago