हिमाचल

हिमाचल में आज से छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज से छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मैदानी भागों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 10.5, भुंतर 9.0, कल्पा 4.6, धर्मशाला 13.6, ऊना 12.0, नाहन 16.3, केलांग -2.2 , पालमपुर 10.5, सोलन 11.0, मनाली 5.6, कांगड़ा 13.1, मंडी 10.6, बिलासपुर 11.9, हमीरपुर 13.0, चंबा 12.5, डलहौजी 10.5, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुफरी 8.1, कुकुमसेरी 0.6, नारकंडा 6.0, भरमौर 8.7, रिकांगपिओ 8.8, सेऊबाग 8.0, धौलाकुआं 13.2, बरठीं 11.2, समदो 1.9, पावंटा साहिब 15.0, सराहन 4.5 और देहरागोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां कितना अधिकतम तापमान

शिमला में अधिकतम तापमान 19.6, संदरनगर 29.8, भुंतर 28.8, कल्पा 17.4, धर्मशाला 24.5 , ऊना 33.6, नाहन 29.4, सोलन 26.6, मनाली 21.9, कांगड़ा 29.6, मंडी 29.7, बिलासपुर 30.7, चंबा 28.6, जुब्बड़हट्टी 24.0, कुफरी 14.9 , नारकंडा 14.4, भरमौर 20.9, रिकांगपिओ 22.1, सेऊबाग 26.8, धौलाकुआं 31.1, बरठीं 29.6 और समदो में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देवधार के पास भूस्खलन से कुल्लू-मनाली फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बंद
कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे देवधार में भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। फोरलेन सड़क पर क्रेट वायर सहित बड़े पत्थर आ गए हैं। देवधार में भूस्खलन के चलते यहां पर एकतरफा ही वाहनों की आवाजाही चलाई जा रही है। देवधार में भूस्खलन का सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। इसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया गया है। बहरहाल लोगों को सड़क बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Kritika

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

24 mins ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

26 mins ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

28 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

29 mins ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

31 mins ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

53 mins ago