Categories: हिमाचल

‘HRTC में जल्द होगी ड्राइवर-कंडक्टर की भर्ती, ओवरलोडिंग पर नए आदेश होंगे जारी’

हिमाचल पथ परिवहन निगम आगामी दिनों में ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती करने जा रहा है। जयराम सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्टाफ की कमी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि 519 ड्राइवर और 500 कंडक्टरों की भर्ती जल्द की जाएगी और जो कमी आ रही है उसे पूरा किया जाएगा। मौजूदा समय में 225 खड़ी बसें चला दी गई हैं और बाकी खड़ी बसें लंबाई होने के चलते रोकी गई हैं।

परिवहन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बस अडडों के रख रखाव पर 82.3 करोड़ खर्च किए गए। नए बस अडडों का आधुनिक तकनीक से निर्माण किया जाएगा। शौचालय की व्यवस्था और साफ़ सफ़ाई का ध्यान रखा जाएगा। साफ़ सफ़ाई का काम निज़ी हाथों में दिया जाएगा जिस पर 8 करोड़ का निर्धारण किया है। चार बस अडडों शिमला, पालमपुर, हमीरपुर व मनाली में महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन मशीन स्थापित की है।

उन्होंने बताया कि बंजार बस हादसे की जांच रिपोर्ट आ गई है। दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिस जगह बस गिरी वहां पर पेराफीट नहीं था जबकि आसपास पेराफीट थे ऐसे में पीडब्ल्यूडी से भी जवाब तलब किया गया। उन्होंने बताया कि झांझीडी बस हादसे की मैजिस्ट्रेट जांच जारी है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। 25 फ़ीसदी से ज़्यादा ओवरलोडिंग पर रोक है। जिसकी अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ओवरलोडिंग न हो इसके लिए बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

4 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

6 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

7 hours ago