हिमाचल

हमीरपुर: शराब के नशे में की चोरी, अब याद नहीं कहां रखा सामान!

हमीरपुर पुलिस थाना सदर के तहत मोहीं गांव में चोरी की बड़ी वारदात को शातिरों ने शराब के नशे में धुत होकर अंजाम दिया था। मामले में पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस की पुछताछ में यह खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान चैंकाने वाले खुलासे किए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि शराब के नशे में उसने और उसके एक अन्य साथी ने चोरी को अंजाम दिया था। अब उसे यह याद नहीं है कि चोरी का सामान कहां रखा हैं। आरोपी के मुताबिक चुराई गई नगदी उसके दूसरे साथी के पास है। आपकों बता दें कि कुछ दिन पहले ही मोहिं गांव में शातिरों ने 22 तोले के सोने के आभूषणों और साढ़े तीन लाख रूपये की नकदी की चोरी को अंजाम दिया था। चोरी का दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन की और गांव के एक ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि गांव के ही दो लोगों ने घर में चोरी की है। घर के सभी सदस्य अपने एक परिजन के इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गए थे। लेकिन चोरी का पता उस वक्त चला जब परिवार मंगलवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ से वापस घर पहुंचा। चोरी की जानकारी मिलते ही मकान मालिक की बेटी रेणू पटियाल ने सदर थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

उसने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर से 22 तोले सोने के जेवर चोरी हुए हैं। इसके साथ ही घर में रखी साढ़े तीन लाख के करीब नगदी भी चोरी हुई है। जब इस बारे में सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी ने प्रारंभिक पुछताछ में यह खुलासा किया है कि नशे में होने के चलते उसे यह याद नहीं है कि चोरी का सामान कहां रखा है जबकि नगदी उसके दूसरे साथी के पास है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

विदेश में नौकरी करने के लिए यहां पर होने जा रहे हैं साक्षात्कार, खबर में पढ़े

प्रदेश की नामी कंपनी इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशन मोहाली पंजाब द्वारा पुरुषों व महिलाओं…

10 mins ago

मोदी से बड़े हो गए क्या हिमाचल भाजपा के नेता: नंद लाल

मोदी से बड़े हो गए क्या हिमाचल भाजपा के नेता: नंद लाल पुरानी पेंशन पर…

16 mins ago

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

17 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

17 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

18 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

18 hours ago