हिमाचल

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद, SP कार्यालय से कुछ दूरी पर लाखों के मोबाइल चोरी

राजधानी शिमला में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। चारों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला एसपी ऑफिस से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित लोअर बाजार का है जहां चारों ने मोबाइल की दुकान पर लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ किया है। लोगों ने पुलिस पर रात को शहर में गश्त न करने के आरोप भी लगाए हैं।
मोबाइल रिपेयर दुकान चलाने वाले मानस गुप्ता ने बताया कि वह रात को साढ़े आठ बजे हर रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए। जब सुबह दुकान पर आए तो देखा की शटर का ताला टूटा हुआ था।
उनकी दुकान से आई फोन चोर उड़ा ले गए। जिससे उन्हें 7 से आठ लाख रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द कार्यवाही कर मामले को सुलझाए।
वहीं एएसपी शिमला रमेश वर्मा ने बताया कि सदर थाने में मोबाइल रिपेयर की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर जाकर जांच कर रही है। यह व्यक्ति पुराने मोबाइल रिपेयर व रिसेल करता है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जाएंगे और जल्द चोरों को शिकंजे में लिया जाएगा। वही रात के समय में पुलिस द्वारा गश्त न करने के आरोपों पर एएसपी ने कहा कि ऐसा नहीं है पुलिस रात के समय गश्त करती है लेकिन गश्त की बीट लंबी होती है। पुलिस गश्त को सुदृढ़ करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में चोरियों की घटना बढ़ जाती है इसलिए लोगों को मुस्तैद रहने की आवश्यकता है।
Kritika

Recent Posts

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

34 mins ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

45 mins ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

12 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

12 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

14 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

15 hours ago