Categories: हिमाचल

हजारों शिक्षकों को सरकार ने दिया ‘झटका’

हिमाचल के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हजारों शिक्षकों को सरकार ने करारा झटका दिया है। 1100 शिक्षकों ने NIOS के पोर्टल पर अधूरी जानकारी देकर पंजीकरण करवाया है। जिसके चलते डिप्लोमा इन एलीमेंटरी करने के लिए भरे गए शिक्षकों के फॉर्म रिजेक्ट कर दिए है। केंद्र सरकार ने सही और जरुरी जानकारियां देने के लिए शिक्षकों को एक ओर मौका दिया है।

जानकाकी के मुताबिक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी करते हुए कहा कि जिन शिक्षकों के फॉर्म रिजेक्ट हुए है उनके नाम निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है। निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि कुछ शिक्षकों ने फीस जमा नहीं करवाई है, जबकि कुछ ने स्कूल प्रिंसिपलों से कागजात सत्यापित नहीं करवाए हैं। केंद्र सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों को डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) करना अनिवार्य कर दिया है।

दूरदर्शन की डिश से कर सकते हैं पढ़ाई:

अब पहली क्लास से लेकर 5वीं के लिए बीएड की सेवाएं दे रहे  शिक्षक मान्य नहीं होंगे। इनके लिए डीएलएड करना जरुरी है और यह ऑनलाइन होगा। जिसकू फीस 4500 रुपए होगी। स्टडी मैटीरियल शिक्षकों को ऑनलाइन मुहैया करवाया जाएगा। जो शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सकते, उन्हें 1500 रुपए की दूरदर्शन की डिश खरीदनी होगी। दूरदर्शन के एजूकेशन चैनल के माध्यम से ये शिक्षक पढ़ाई कर सकेंगे। मार्च 2019 तक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करने वाले शिक्षकों की नौकरी को समाप्त कर दिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

14 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

14 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

14 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

14 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

14 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

20 hours ago