Categories: हिमाचल

हिमाचल के इन ग्रामीणों ने ‘मांझी’ बन पहाड़ काटकर बनाया रास्ता

<p>जिला सिरमौर के दुर्गम शिलाई विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों ने ऐसा काम कर दिखाया है कि उनकी हिम्मत को देख हर कोई सलाम करने को मजबूर हो गया है। दरअसल भटरोग गांव के ग्रामीणों ने सरकार से दुखी होकर खुद ही पहाड़ काटकर पैदल रास्ता बना डाला। विभाग की लापरवाही से अब सड़क तो दूर की बात वहां पैदल जाने का रास्ता भी नहीं था।</p>

<p>ग्रामीणों ने बताया कि हिमाचल के निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार ने 1971 में सतौन से डाकपत्थर के लिए भटरोग से होते हुए सड़क बनवाई थी। विभाग की बेरूखी के कारण सड़क का अस्तित्व ही खत्म हो गया। भटरोग से हर रोज स्कूली बच्चे सतौन के लिए स्कूल जाते हैं लेकिन खतरनाक रास्ता होने के कारण अभिभावकों को हमेशा डर लगा रहता है।</p>

<p>बरसात के समय एक तरफ गिरी नदी और दूसरी तरफ खतरनाक रास्ता होने से बच्चे स्कूल ही नहीं जाते। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार दोनों राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक किसी ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है, जिस कारण ग्रामीणों को खुद ही गांव के लिए पैदल रास्ता बनाना पड़ा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

15 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

15 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

15 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

15 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

15 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

21 hours ago