हिमाचल

हिमाचल में कहीं झमाझम बरसे बादल, कई जगहों पर तपती धूप से लोग परेशान

डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मौसम की लुक्का छिप्पी लगातार जारी है। शुक्रवार के दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में भरी गर्मी का प्रकोप रहा तो कई जगहों पर बारिश की बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सूबे के मंडी जिले में शुक्रवार को झमाझमा बारिश हुई। धर्मपुर के कई इलाकों में शुक्रवार को दो घंटे से अधिक बरसात होती रही।

वहीं, दूसरी ओर शिमला, कांगड़ा सहित कई इलाकों में आसमां बादलों के आगोस में रहा जिससे धूप छन कर जमीन पर आ रही है। हालांकि बारिश ने होने से उमस बढ़ रहा है और गर्मी का और भी ज्यादा अहसास हो रहा है। ऊना, बिलासपुर जैसे इलाकों में भरी गर्मी के बीच ही लोगों को शुक्रवार का दिन गुजरना पड़ा। यहां किसी तरह के बारिश के कोई अनुमान नज़र नहीं आ रहे।

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 से 7 मई तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई थी। हालांकि विभाग ने पहले ही मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के अंदेशा भी दिया था, जिसके चलते कई इलाकों में बादल तक नहीं दिखे। इसी के साथ 8 और 9 मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

8 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago