Categories: हिमाचल

हिमाचल में प्रतिबंध के बाबजूद धड़ल्ले से बिक रहे तंबाकू उत्पाद

वैसे तो हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गुटखा, खैनी व तंबाकू उत्पादों पर पुर्णत: प्रतिबंध लगा रखा है। बाबजूद इसके प्रदेश में धड़ल्ले से इन  उत्पादों की विक्री हो रही है। युवा पीढ़ी से लेकर गुटखा खैनी के शौकीन जमकर इसका सेवन कर रहे हैं। जो सभी क़ायदे कानूनों को धत्ता दिखाकर सरेआम इसका उलंघन कर रहे हैं। राजधानी शिमला की पान, बीड़ी, सिगरेट बेचने वाली सभी दुकानों में तम्बाकू उत्पाद बिक रहे है पूछने वाला कोई नही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि  तंबाकू के प्रतिबंधित उत्पाद राजधानी  शिमला समेत गाँव गाँव की दुकानों तक कहां से पहुंच रहे हैं।

प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पाद सीमा पर तस्करों द्वारा दुकानदारों तक बड़े पैमाने पर पहुंचाए  जा रहे है। प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा कई विभागों को शक्तियां सौंपी गई हैं लेकिन सीधे-सीधे किसी भी विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं होती। जिसके चलते इन तस्करों और दुकानदारों के हौंसले बुलंद हैं।

सरकार द्वारा प्रदेश में अधिनियम लागू कर गुटखा, खैनी व तंबाकू उत्पादों के भंडारण, विक्रय और  उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसका उल्लंघन करते पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी तय की गई थी लेकिन मानों यह सब कागजों और फाइलों तक ही सीमित रह गया। धरातल पर बहुत कम ही कार्रवाई हो रही। प्रदेश में बड़े पैमाने पर तंबाकू उत्पादों के प्रयोग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सार्वजनिक स्थानों पर भारी संख्या में लोग गुटखा-खैनी का प्रयोग करते और थूकते आम दिखाई पड़ते हैं। लेकिन रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

5 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

5 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

5 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

6 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

6 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

6 hours ago