हिमाचल

HPU में टूरिज्म कॉन्क्लेव की शुरुआत, पर्यटन को बढ़ावा देने समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

हिमाचल पर्यटन को बढ़ावा देने, चुनौतियों और कोरोना से हुए नुकसान से उभारने के विषयों पर  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में टूरिज्म कॉन्क्लेव-2021 की शुरुआत हुई। पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय इस कॉनकलेव में टूरिज्म विशेषज्ञ, रिसर्चर, व्यवसायी और विश्वविद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया।

इस सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए हिमाचल विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग के चेयरमैन डॉ. नागेश ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन से पर्यटन के लिए जो निचोड़ प्राप्त होगा उसे हिमाचल पर्यटन विभाग और हिमाचल सरकार को सौंपा जाएगा ताकि हिमाचल पर्यटन के लिए भविष्य में बेहतर योजनाओं का आधार बने।

हिमाचल पर्यटन को लेकर इस सम्मेलन में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे और पर्यटन की विभिन्न चुनौतीयो पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। विश्वविद्यालय के वोकेशनल स्टडीज के प्रोफेसर डॉ. नितिन ब्यास ने बताया कि सम्मेलन में हिमाचल टूरिज्म को बढ़ावा देने के अलावा कोरोना से उभरने के विषय पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में हुई विस्तृत चर्चा को पर्यटन विभाग और हिमाचल सरकार को सौंपा जाएगा ताकि हिमाचल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मिले।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

22 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

32 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

45 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

56 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago