<p>हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने चयनित होटलों से भोजन घर ले जाने और होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन ऑर्डर लेने की व्यवस्था आरम्भ की है। इस सुविधा के आरम्भ होने से आम लोग ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घरों पर ही विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, स्वच्छ और स्वस्थ व्यजनों का आनंद ले सकेंगे।</p>
<p>निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि निगम ने शुरूआत में यह सेवा शिमला के पीटरहॉफ होटल, गुफा औऱ आशियाना रेस्तरां, होटल कुन्जम मनाली, कैफे मोनाल कुल्लू, कैफे रावी व्यू चंबा और कैफे सतलुज रामपुर में आरम्भ की है। इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से निगम के अन्य होटलों में भी आरम्भ किया जाएगा।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(6375).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>
<p>उन्होंने कहा कि आम लोग www.hptdconwheels.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। वर्तमान में ऑर्डर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दिए जा सकेंगे। निगम के कर्मचारियों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। निगम के प्रशिक्षित रसोइयों द्वारा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में भोजन तैयार किया जाता है। कुमुद सिंह ने कहा है कि निगम इस पहल के माध्यम से अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।</p>
NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…
Festive financial boost for Himachal: वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…