हिमाचल

दगाबाज़ी करने वाले सिखा रहे हिमाचलियत: कांग्रेस

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी व भुवनेश्वर गौड़ द्वारा दिनांक 20 मार्च, 2024 को जारी प्रेस वक्तव्य

दगाबाज़ी करने वाले सिखा रहे हिमाचलियत: कांग्रेस

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी व भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि अपनी पार्टी को धोखा देने वाले कुछ लोग आज हिमाचलियत का पाठ पढ़ा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के लोगों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था है।

राज्य के लोग अपनी ईमानदारी और कठोर परिश्रम के लिए जाने जाते हैं। हिमाचल के लोग ईमान की ख़ातिर अपनी जान तक पर खेल जाते हैं, लेकिन कभी दग़ाबाज़ी नहीं करते और यही असली हिमाचलियत है। उन्होंने कहा कि धोखेबाज़ों को न तो हिमाचलियत का ज्ञान है और न ही यहां की संस्कृति का, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के लोग दगाबाज़ नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए बाग़ियों ने भाजपा के साथ मिलकर वर्तमान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा। विधानसभा चुनाव-2022 में बाग़ियों ने कांग्रेस के चुनाव निशान पर लड़ा था.

लोगों ने उन्हें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के नाते वोट दिए थे, लेकिन उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया है। पिछले एक महीने से छह बाग़ी विधायक एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं और लोगों के बीच जाने से डर रहे हैं। प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ठाकुर सुखविंदर सिंह का एक-एक दिन जनता की सेवा में गुजरा है। प्रदेश में आई ऐतिहासिक आपदा के दौरान वह प्रदेश के हर कोने में गए और लोगों का दर्द बाँटा। यही नहीं, उन्होंने अपनी जमा पूँजी से 51 लाख रुपए की धनराशि आपदा प्रभावितों के लिए दान कर पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश की।

उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों के साथ-साथ हर उस वर्ग की आवाज़ बने, जिनके बारे में आज तक किसी ने नहीं सोचा।

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और जन सेवा के लिए दिन-रात अधिकारियों के साथ बैठकें की और अपनी सेहत की परवाह तक नहीं की। यह वर्तमान प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की कर्तव्य निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक चट्टान की तरह ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago