Categories: हिमाचल

डेरा हिंसा का हिमाचल पर असर, बहाल नहीं होगी HRTC बस सेवा

<p>डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को कोर्ट की ओर से दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा का असर हिमाचल पर भी पड़ा है। इस हिंसा के मद्देनजर हिमाचल के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने वाली HRTC की बसों के रूट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए हैं। यह निर्णय परिवहन मंत्री ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।</p>

<p>परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्यों में संवेदनशील माहौल के दृष्टिगत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें 26 अगस्त शनिवार को भी चंडीगढ़ की ओर नहीं चलाई जाएंगी। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री ने बीते रोज इस संबंध में निगम की बसों को स्थिति सामान्य हो जाने तक चण्डीगढ़, पंजाब, हरियाणा तथा दिल्ली की ओर न चलाने का निर्णय लिया था।</p>

<p>बाली ने कहा कि इन रूटों पर बसें चलाने को लेकर शनिवार बाद दोपहर तीन बजे पुनः समीक्षा बैठक की जाएगी और उसके पश्चात ही रूट बहाल करने पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा पर खेद व्यक्त किया है। साथ ही लोगों से कानून का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

9 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

10 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

10 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

10 hours ago