Categories: हिमाचल

चंबा से खजियार मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं, सड़क पर हैं कई ब्लैक स्पॉट

चंबा से खजियार मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इस मार्ग पर बहुत से ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं जहां अभी भी क्रैश बैरियर या पैराफिट का होना बहुत ही जरूरी है। सड़कें इतनी खतरनाक हैं कि ऊपर पहाड़ी और नीचे गहरी खाई। अगर जरा सी भी चूक हो जाए तो बचने की कोई संभावना नहीं।

चंबा जिला का खज्जियार एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यहां पर पर्यटन  सीजन के दौरान रोजाना  सैकड़ों वाहन इस रास्ते से आते जाते हैं। लेकिन इस रास्ते पर पैराफिट और क्रैशबेरियर की कमी पर्यटकों को काफी खलती  है।

इस मार्ग पर आज तक बहुत से लोगों ने अपनी जान से हाथ धोया है। जब भी कहीं दुर्घटना होती है तो विभाग द्वारा दुर्घटना वाली जगह पर आसपास पर क्रैशबेरियर तो लगा दिए जाते हैं लेकिन अभी भी बहुत सारे ब्लैक स्पॉट हैं जहां पैराफिट या क्रैशबेरियर का अभाव बना हुआ है।

पर्यटन स्थल खज्जियार  में घूमने आए पर्यटकों के मुताबिक खज्जियार एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है और यहां हर साल बहुत से लोग घूमने के लिए आते हैं लेकिन यहां का जो रास्ता है वह बहुत ही खतरनाक है और रास्ते में किसी तरह की सुरक्षा के लिए पैराफिट को क्रैशबैरीयर नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जो पैराफिट पर लगाए गए हैं वह प्राप्त नहीं है।

पर्यटकों के साथ यहां के स्थानीय लोगों का भी कहना है कि चम्बा से  खज्जियार का रास्ता  बहुत ही खतरनाक रास्ता है।  यहां मार्ग के निचे गहरी खाई है ऊपर पहाड़ी है और जो बाहर से लोग आते हैं वहां इस रास्ते से परिचित नहीं होते हैं तो वह डर-डर कर गाड़ी चलाते हैं।

उन्होंने बताया कि बहुत बार यहां दुर्घटनाएं भी हैं लोगों ने अपनी जाने भी गवाई हैं। उन्होंने  सरकार से आग्रह किया की इस मार्ग पर जगह जगह पर क्रैशबेरियर होने चाहिए जिससे यहां पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

26 mins ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

1 hour ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

2 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

2 hours ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

2 hours ago