<p>हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। शिमला में बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बारिश के कारण शिमला में भूस्खलन के बाद अब पेडों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।</p>
<p>थोड़ी देर पहले संजौली-ढली बाई पास पर संजौली कॉलेज के नीचे पेड़ गिर गया। इस पेड़ के गिरने से एक गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4174).jpeg” style=”height:381px; width:693px” /></p>
<p>पेड़ गिरने से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, ये सड़क काफ़ी व्यस्त रहती है। लेकिन, ग़नीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पेड़ को सड़क से हटाने में जुटे हुए हैं।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…