Follow Us:

पंडित जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’ को श्रद्धांजलि अर्पित: RS बाली

डेस्क |

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद में हुआ था. इतिहासकारों की मानें तो जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से काफी प्रेम था. उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे.

 

पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके. उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था. महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए. पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने. उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था.

 

वहीं, आज जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नगरोटा बगवां से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं. जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए.

आरएस बाली ने यह भी लिखा है कि कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’. मैं उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार करेंगे. चाचा नेहरू के सपने साकार बाल दिवस की शुभकामनाएं.