हिमाचल

देश भक्ति की भावना जगाने को 15500 फीट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण खेल संस्थान मनाली ने रोहतांग दर्रे की 15500 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया. संस्थान के 18 सदस्यीय दल का नेतृत्व वरिष्ठ हिम पर्वत बचाव अनुदेशक लुदर ठाकुर ने किया. चिकित्सा अधिकारी डा. सोनाली भी दल में शामिल रही. अभियान दल सुबह सात बजे मनाली से रवाना हुआ.

दल ने दो बजे रोहतांग की चोटी पर तिरंगा फहराया. यह संस्थान पर्वतरोहण सहित जल क्रीड़ा और वायु क्रीड़ा में काम कर रहा है. जिसके चलते संस्थान का देश विदेश में नाम है.

संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव में लोगों को तिरंगा घर लाने ओर भारत की आजादी के 75 वर्षो को चिन्हित करने तथा तिरंगे को हर घर मे प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है. उन्होंने कहा कि संस्थान की इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है

Kritika

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

22 mins ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

29 mins ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

36 mins ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

17 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

17 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

18 hours ago