Categories: हिमाचल

सऊदी अरब में फंसे 13 में से 2 हिमाचली युवक रिहा, जल्द होगी वतन वापसी

सऊदी अरब के रियाद में फंसे दो हिमाचालियों को छोड़ दिया गया है। छोड़े गए हिमाचली युवकों में तनुज कुमार और देवेंद्र कुमार शामिल हैं। यह दोनों मंडी जिला से संबंधित हैं। जल्द ही इनकी भारत वापसी होगी। वहीं, अभी भी रियाद में 11 हिमाचली युवक बंधक हैं। वह सभी सुरक्षित हैं। एक पंजाब के युवक को पहले ही छोड़ दिया गया है। वह वतन लौट आया है, यह जानकारी निदेशक (गल्फ) विदेश मंत्रालय आरवी प्रसाद ने दी।

उन्होंने कहा कि बाकि हिमाचली युवकों की रिहाई के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द उन्हें रिहा कर लिया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सऊदी अरब अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर मामला उठाने का आग्रह किया है। ताकि सभी हिमाचली युवक जल्द रिहा हों सकें।

रियाद में भारतीय दूतावास के अधिकारी भी प्रत्यार्पण केन्द्र के संबंधित अधिकारियों से मिले और भारतीय नागरिकों को शीघ्र भारत भेजने की मांग की। दूतावास ने सूचित किया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि सभी नागरिक नियमों की अवहेलना करके सऊदी अरब पहुंचे थे। दूतावास ने हरसंभव सहायता देने और उनके भारत सुरक्षित लौटने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि सऊदी अरब के रियाद में काम करने की चाह में 14 भारतीयों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया था। इन में जिला मंडी के 13 और एक पंजाब का था। मामले को लेकर सुंदरनगर निवासी हरजिंदर सिंह की पत्नी सरोज कुमारी ने अन्य बंधकों के परिजनों के साथ सुंदरनगर थाना में आकर न्याय की गुहार लगाई थी। ये सभी 14 युवक 4 महीने पहले सऊदी अरब में नौकरी के लिए गए थे। सऊदी अरब जाते समय उसके पति का 3 महीने का टूरिस्ट वीजा था और एजेंट ने वहां उनके मालिक द्वारा आगे का वीजा बनाने की बात कही गई थी, पर ऐसा नहीं हुआ। वहीं, पुलिस ने एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Samachar First

Recent Posts

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

8 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

8 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

11 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

12 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

12 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

12 hours ago