Categories: हिमाचल

ऊना: बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के दौड़ रही 108 एंबुलेंस

<p>अगर आप किसी हादसे या किसी गंभीर बीमारी के दौरान ऊना जिला में 108 रोगी वाहन की सेवा लेना चाहते हैं तो ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम आपको खुद ही करना होगा, क्योंकि जिला में सड़क पर दौड़ने वाली किसी भी 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं है। यहां तक कि क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई को मरीज लेने जाने वाले 108 वाहन में सिलेंडरों में ऑक्सीजन खत्म हो चुकी है। हालांकि मीडिया द्वारा मामला उजागर करने के बाद कंपनी हरकत में आ गयी है और जुगाड़ करके ऑक्सीजन मुहैया करवानी शुरू कर दी है।</p>

<p>बता दें कि जिला में कुल नौ 108 रोगी वाहन सेवाएं दे रहे हैं जिनमें से एक वाहन पिछले करीब चार माह से खराब होने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल में ही खड़ा है। वहीं शेष आठ 108 एंबुलेंस बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के ही सेवाएं दे रही हैं। इस समस्या को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मी भी खासे परेशान हैं जिस कारण एंबुलेंस कर्मी ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को अपने वाहन में बिठाने से कतरा रहे हैं।</p>

<p>108 कर्मियों की माने तो इस मामले को 108 सेवा देने वाली जीवीके कंपनी के उच्चाधिकारियों के ध्यान में ला दिया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं डीसी ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इस मामले को लेकर सीएमओ ऊना और एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी प्रबंधन से बात की जाएगी, ताकि जल्द ही एंबुलेंस वाहनों में सिलेंडर की सप्लाई सुचारू करवाई जा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

25 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

28 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

31 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago