हिमाचल

ऊना: शराब पीकर ड्यूटी करना 6 पुलिस कर्मियों को पड़ा महंगा, विभाग ने रोका वेतन

हिमाचल पुलिस के 6 कर्मचारियों को शराब पीकर ड्यूटी करना महंगा पड़ा है। विभाग की तरफ से इन 6 पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का है। यह पुलिस कर्मी अलग-अलग स्थानों पर तैनात थे और अकसर शराब पीकर ड्यूटी करते थे। कई बार इन्हें शराब पीकर ड्यूटी करते पकड़ा जा चुका है। कई बार इन कर्मियों को चेतावनी दी गई लेकिन इनमें कोई बदलाव नहीं आया। इनकी इस हरकत से पुलिस अधिक्षक भी खासे परेशान थे। लेकिन अब इन कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि जिन 6 पुलिस कर्मियों पर ये कार्रवाई हुई है वे शराब के इतने आदी हो चुके हैं कि अपने हाथ में डंडा तक मजबूती से नहीं पकड़ पाते। इनके हाथ कांपने लगते हैं। पुलिस कर्मियों की शराब की आदत को छुड़वाने के लिए अब पुलिस लाइन में एक ऐसा सेंटर प्रस्तावित है जहां पुलिस कर्मियों का अल्कोहल टेस्ट होगा। यह टेस्ट हर पुलिस कर्मी के लिए अनिवार्य होगा। दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मी पर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। फिलहाल कोरोना के चलते इस सेंटर पर प्रतिबंध है। इसी वजह से अब शराब के सेवन की जांच नहीं हो पा रही।

 

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago