Categories: हिमाचल

गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों की झड़प में ऊना का संदीप कुमार घायल

<p>पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसात्मक झड़प में 20 जवान शहीद हुए हैं जिनमें जिला हमीरपुर के अंकुश ठाकुर भी शहीद हुए हैं। अभी इस बात से लोग उभरे भी नहीं कि एक और ख़बर सामने आई कि गलवान घाटी में चीनी सेना से हुई झड़प में ऊना के जवान सर्वजीत सिंह के घायल होने की सूचना के बाद परिवार जन चिंतित है। सर्वजीत के पिता पूर्व सैनिक सतनाम सिंह ने सेना के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन से बेटे की वर्तमान हालत के बारे में अधिकारिक रूप से अवगत कराने की गुहार भी लगाई है। जिसके बाद उपायुक्त संदीप कुमार सहित एसडीएम ऊना ने आर्मी अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। सेवानिवृत सतनाम सिंह ने बताया कि साल 31 मार्च 2015 में उसका बेटा सर्वजीत सिंह पंजाब रेजिमेंट के 3पंजाब अल्फा कंपनी में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। वर्तमान में लद्दाख के गलवान में चीन सीमा पर तैनात है।</p>

<p>समाचार के माध्यम से जब पता चला कि चीनी सैनिकों से गलवान में झड़प हुई है और कई सैनिक घायल हुए हैं। बेटे सर्वजीत के घायल होने के बारे में वीरवार को किसी से पता चला कि जिस भारतीय टुकड़ी की चीनी सेना से झड़प हुई है उसमें सर्वजीत भी घायल हुआ है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उस के हाथ और सिर पर काफी गम्भीर चोटें आई हैं और आर्मी अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया है। वीरवार को मिली सूचना के बाद परिवार में सर्वजीत की मां रणजीत और पत्नी रमा का रो-रोकर बुरा हाल है। सर्वजीत के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि सर्वजीत पिछले डेढ साल से छुट्टी नहीं आया है। बीते माह 27 मई को सर्वजीत से उनकी अंतिम बार फोन पर बात हुई थी जब वो गलवान घाटी की ओर जा रहे थे। उसके बाद से उसकी हालत के बारे में कुछ पता नहीं है। घर में उसकी पत्नी माइग्रेन की बामारी से जूझ रही है और उसका इलाज आर्मी अस्पताल से चल रहा है।</p>

<p>सर्वजीत अगर चीनी सैनिकों से झड़प में घायल हुआ है या उसके बाद शहीद भी हो गया तो इसके बारे में आर्मी अधिकारी आधिकारिक रूप से क्यों पुष्टि नहीं कर रहे। एक पूर्व सैनिक के लिए बेटे की शहादत देश का सम्मान है। उन्होंने उपायुक्त ऊना संदीप कुमार से भी गुहार लगाई है जल्द से जल्द उनके बेटे के बारे में पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाए। उधर, वीरवार शाम को एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने सतनाम सिंह के घर पहुंच परिवार का हालचाल जाना और सर्वजीत के बारे में पुख्ता पता करने के बारे में आश्वस्त किया। एसडीएम ऊना सुरेश जसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन आर्मी के अधिकारियों से सम्पर्क कर रहा है। जैसे ही कोई जानकारी हमें आधिकारीक तौर पर उपलब्ध होती है वैसे ही हम परिवार को जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जसवंत के परिवार के साथ हर समय खड़ा है और उसके सकुशल होने की कामना कर रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

11 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

12 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

12 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

13 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

13 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

14 hours ago