Categories: हिमाचल

ऊना: थमने का नाम नहीं ले रहा स्वाइन फ्लू, चौथा मामला आया सामने

<p>ऊना जिले में स्वाइन फ्लू के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को स्वाइन फ्लू का चौथा मामला सामने आया है। अमलैहड़ सुंकाली की 82 साल की महिला में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया है। IB अस्पताल मोहाली में महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पंजाब के नंगल से एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ अम्ब को क्षेत्र में पीड़िता के परिवार और संपर्क में रहे लोगों की स्वास्थ्य जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।</p>

<p>रविवार को टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्वास्थ्य निरीक्षण करेगी। जानकारी के अनुसार जिला के अमलैहड़ के सुंकाली की रहने वाली 82 साल की प्रकाशो देवी कुछ दिन से दिमाग की बीमारी को लेकर परेशानी थी। परिजनों ने उसे पंजाब होशियारपुर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ दिन बाद वहां ठीक न होने पर प्रकाशो देवी को आइबी अस्पताल मोहाली रेफर कर दिया गया। रक्त जांच में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया।</p>

<p>आइबी अस्पताल की ओर से इसकी सूचना प्रदेश स्वास्थ्य विभाग शिमला को दी गई। शिमला से सूचना जिला ऊना स्वास्थ्य विभाग को पहुंची। तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए कार्यकारी सीएमओ डॉ. प्रवीन चौधरी ने बीएमओ अम्ब को पीड़िता के घर पहुंचकर पूरे परिवार का स्वास्थ्य निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।</p>

<p>वहीं दूसरे मामले में जिला की सीमा से सटे नया नंगल निवासी ललित को भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया है। परिजनों ने उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago