हिमाचल

ऊना: कामगारों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, समर्थन में उतरे विधायक रायजादा

औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के नामी शराब उद्योग में काम कर रहे कामगारों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कामगारों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन लंबे समय से कामगारों का शोषण कर रहा है लेकिन सरकार और श्रम विभाग कामगारों का साथ देने की बजाय कंपनी प्रबंधन की तरफदारी कर रहे हैं। कामगारों का आरोप है कि कंपनी द्वारा उन्हें 6 महीने से वेतन नहीं दिया गया है और लंबे समय से उनके एरियर और बोनस का पैसा भी नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा कामगारों ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा कई सालों से उनके ओवरटाइम का पैसा भी रिलीज नहीं किया गया है।

कामगारों ने श्रम विभाग के अधिकारियों पर भी उनकी बात न सुनने के आरोप लगाए हैं। कामगारों का कहना है कि उनके बुलाने पर श्रम विभाग के कर्मचारी कंपनी में आते हैं लेकिन उल्टा कामगारों को ही डरा धमका कर चले जाते हैं। कामगारों ने चेतावनी दी है कि यदि श्रम विभाग और कंपनी प्रबंधन ने कामगारों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो आमरण अनशन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

वहीं, विधायक सतपाल रायजादा भी कामगारों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के साथ-साथ श्रम विभाग को आड़े होथों लेते हुए कामगारों के साथ अन्याय करने का आरोप जड़ा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि श्रम विभाग के अधिकारी श्रमिकों के हितों की रक्षा करने की बजाए श्रमिकों का शोषण करने में जुटे हैं। रायजादा ने कहा कि अधिकारी उद्योग प्रबंधन की तरफदारी करना छोड़ दे और कर्मचारी हितों की रक्षा में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंन चेतावनी दी कि अगर कामगारों की बात न सुनी गई तो वह इस आंदोलन को शिमला तक ले जाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: 15 अक्तूबर को साक्षात्कार, टेंपररी वर्कमैन के पदों पर भर्ती

ITI Mandi campus interview: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए, मंडी में मंगलवार को एक…

1 hour ago

Himachal: 21 साल बाद तृतीय श्रेणी पदों पर नियमित भर्ती, 245 स्पेशल एजुकेटर के पद भरे जाएंगे

  Himachal Special Educator recruitment: हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी…

1 hour ago

Hamirpur News: सर्विस लाइन पर कुंडी लगाकर घर के लिए बिजली का जुगाड़ पड़ा महंगा, 1.30 लाख रुपये जुर्माना

Power Theft in Nadaun: नादौन विधानसभा क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला सामने आया है,…

2 hours ago

हिमाचल के बिस्मिल्लाह खां सूरजमणि का निधन, शोक की लहर

Surajmani passes away : देश में छोटे बिस्मिल्लाह खां के नाम से मशहूर शहनाई वादक…

2 hours ago

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

14 hours ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

15 hours ago