Categories: हिमाचल

कुवैत में फंसा ऊना का युवक, सरकार से मांगी मदद

वैश्विक महामारी कोरोना के बाद से दुनियाभर में काम धंधे ठप्प पड़े हुए हैं। ऐसे में कई भारतीय विदेशों में फंस गए। कईयों ने तो भारत सरकार और अपने खर्चे पर वतन वापसी कर ली, लेकिन अभी भी कई भारतीय विदेशों में घूट-घूट कर जी रहे हैं। ऐसा ही एक युवक कुवैत में फंसा हुआ है, जो कि जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के जसाणा गांव का है। जसाणा निवासी प्रदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हिमाचल वापसी की गुहार लगाई है।

प्रदीप ने कहा कि अगर जल्द वतन वापसी न हुई, तो आत्महत्या करने जैसा कदम उठाना पड़ेगा। प्रदीप कुमार ने बताया कि कई जगह घर वापसी की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। एंबेसी में भी जाकर आए, लेकिन वहां पर भी नहीं सुनी। ऐसे में आखिरी आशा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हैं।

कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में है। इस बारे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों में फंसे लोगों को वापिस लाने का काम किया है। ठीक उसी प्रकार इन लोगों की वतन वापिसी करवाई जाएगी।

तीन माह पहले से खत्म है वीजा की अवधि

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रदीप कुमार ने कहा कि हम 100 से अधिक लोग कुवैत में फंसे हुए हैं। हमारा बीजा खत्म हुए तीन माह से अधिक समय हो गया है। काम धंधा बंद होने के कारण खाने-पीने की बहुत समस्या आ रही है। हमारे पास जितने भी पैसे थे, खत्म हो गए है। इतना ही नहीं, घर से भी पैसे मंगवा दो वक्त की रोटी खा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारे पास सुसाइड के अलावा कोई ओर रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि कुवैत में हिमाचल, पंजाब, यूपी और हरियाणा के लोग भी है। प्रदीप ने बताया कि पिछले तीन माह से फ्री बैठे हैं। कमाई का भी कोई साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी बोल रही टिकट लेकर घर जाओ, लेकिन  टिकट लेने के लिए पैसे नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

6 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago