हिमाचल

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

 

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सब तरफ नाकाबंदी की और दौलतपुर चौक तक उसकी तलाश की गई लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं लग पाया था। आरोपी सुनील कुमार निवासी गांव सिदानी डाकघर भभनौर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर हत्या के केस में जेल में बंद था। गगरेट उपमंडल में वह किराए पर रहा रहा था और वहीं एक प्रवासी 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोप उस पर लगा था।

उसका केस न्यायालय में चल रहा था और वह बनगढ़ जेल में कैद था। बीमार होने के चलते मंगलवार को उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया जहां से वह चकमा देकर फरार हो गया। उसका पीछा किया गया तो पता लगा कि वह अस्पताल के साथ लगते ऊना रेलवे स्टेशन से दौलतपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया और ट्रेन निकल गई। पुलिस टीम ने गगरेट उपमंडल में कई जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिल पाया। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि विचाराधीन कैदी की तलाश की जा रही है और जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

4 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

5 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

8 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

8 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

9 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

9 hours ago