हिमाचल

अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा: पठानिया

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा. ताकि पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल सकें।

विधायक केवल पठानिया ने सोमवार को नड्डी में नड्डी सनसेट प्वाइंट से गांव दियाल तक संपर्क मार्ग तथा इंद्रप्रस्थ होटल तोतारानी से गुजरेहड़ा के लिए एंबुलेंस मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि नड्डी सनसेट से दियाल गांव में सड़क की सुविधा मिलने से नड्डी, भतल्ला जाने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट भी विकसित किए जाएंगे इस के लिए भी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है तथा शाहपुर विस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर विकास की सौंगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ की पानी की स्कीम बना कर चाँदमारी ’कजलोट की जनता की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजकीय प्राइमरी स्कूल के भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। आर्युवेदिक डिस्पेंसरी के लिए भवन निर्मित किया जाएगा इसके साथ ही ’बाल्मीकि समुदाय के लोगो को आने जाने के लिए जो समस्या आ रही है उसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि ’लैंड स्लाइडिंग को रोकने के लिए डंगे लगाए जाएंगे। उन्होंने ’गुजरेडा गाँव के घरों को बचाने के लिए निरीक्षण करवाया जाएगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

पंचायत कजलोट के चाँदमारी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने चाँदमारी की जनता के साथ भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके जयंती मनाई गई।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं तथा युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

Kritika

Recent Posts

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

58 mins ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

2 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

3 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

4 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

4 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

15 hours ago