हिमाचल

यूरोलोजिस्ट डॉ. अंकुर ने फोर्टिस कांगड़ा में शुरू की सेवाएं

जाने-माने यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर शर्मा ने फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। डॉ अंकुर शर्मा ने एमएस की डिग्री टांडा मेडिकल कालेज हासिल की है। इससे पहले डॉ अंकुर शर्मा इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाओं के बारे में डॉ. अंकुर शर्मा ने कहा कि अस्पताल में दूरबीन द्वारा गुर्दे की पत्थरी का इलाज, यूरेटर की पत्थरी का इलाज, मूत्राशय की पत्थरी व कैंसर का आपरेशन, सभी प्रकार के यौन रोगों का उपचार व परामर्श, सिकुड़े हुए मूत्र मार्ग का इलाज, प्रोस्टेट ग्रंथि का इलाज, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, कैंसर की सर्जरी (किडनी, यूरेनरी ब्लैडर, प्रोस्टेट, पेलविस) आदि सेवाएं उपलब्ध हैं।

डॉ. अंकुर शर्मा ने कहा कि यूरोलॉजी के क्षेत्र में प्राप्त हुनर का फायदा वह क्षेत्र के लोगों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल है, जहां हर मर्ज के स्पेशलिस्ट मौजूद हैं और आज के दौर में आपके स्वास्थ्य की बेहतरीन देखभाल एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल में ही हो सकती है। डॉ अंकुर ने कहा कि उनका फोर्टिस कांगड़ा में ज्वाइन करने का एक मुख्य कारण यहां की क्वालिटी सर्विसेज है।

फोर्टिस कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में यह धारणा है कि फोर्टिस कांगड़ा एक महंगा अस्पताल है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बेहतरीन सेवाएं बहुत ही कम मूल्यों में उपलब्ध करवाता है। साथ ही मरीजों को ईसीएचएस तथा हिमकेयर के तहत निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। दीपक लट्ठ ने कहा कि यहां की क्वालिटी ऑफ सर्विस, जिसमें अस्पताल को एनएबीएच का प्रमाण पत्र प्राप्त है, बहुत ही उमदा है, साथ ही सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है।

Kritika

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

3 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

3 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

6 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

6 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

20 hours ago