हिमाचल

त्योहारी सीजन में बढ़े सब्जियों के दाम, मटर 100 के पार

त्योहारी सीजन में एक बार फिर से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सब्जियों की कीमत में अचानक से उछाल आ गया है। ज्यादातर सब्जियां 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं जबकि मटर कीमतें 100 से भी अधिक हो गई है। प्याज की कीमतें भी 50 रुपये प्रति किलो हो गई हैं, जबकि टमाटर भी लोगों को रुलाने लगा है। महंगाई की मार से लोगों का बजट डगमगा गया है।

शिमला सब्जी मंडी ख़रीददारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि नवरात्र के मौके पर सब्जियों की कीमतें आसमान छुं रही हैं। फलों के दाम भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। सरकार को कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए।

वंही, शिमला सब्जी मंडी के अध्यक्ष ने बताया कि भारी बरसात के कारण सब्जियां खेतों में खराब हो गई हैं । इसलिए मंडी में कम सब्जियां आने की वजह से कीमतें बढ़ी हैं और अगले दो सप्ताह तक कीमतें ऐसे ही रहने के आसार हैं। पंजाब की सब्जियां दीवाली के आसपास आने की उम्मीद है जिसके बाद ही दाम कम होंगे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago