क्राइम/हादसा

मंडी: शादी से लौट रहे लोगों की कार हुई हादसे का शिकार, 1 की गई जान एक गंभीर घायल

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। सड़क हादसे का ताजा मामला मंडी जिला के रिवालसर में पेश आया है। यहां बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है। मृतक की पहचान भोपाल उर्फ भूप सिंह (55) पुत्र तुलसी राम निवासी छंगड़ पाथा बल्ह और घायल की पहचान राजेंद्र (37) पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव बनाण बल्ह के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचक शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के सयम कार सवार दोनों लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी बीच रिवालसर के पाथा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने अंधेरे में ही मृतक और घायल को कार से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। लोगों ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago