हिमाचल

पर्यावरण संरक्षण के पथ पर दौड़ रही वेनलल्ला अवमजुआला की साइकिल

-12 हजार 829 किलोमीटर सफर कर पहुंचे हिमाचल
-जाइका वानिकी परियोजना मुख्यालय शिमला में हुआ स्वागत
-विवाह के दो माह बाद 26 जनवरी 2024 शुरू की साइक्लिंग

शिमला। राइड टू क्लीन एयर का लक्ष्य लेकर पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने का संदेश देने वाले मशहूर साइकिलिस्ट वेनलल्ला अवमजुआला की साइकिल देश की सड़कों पर खूब दौड़ रही है। मिजोरम राज्य के इस शख्स ने अपने विवाह के मात्र दो माह बाद देश के भ्रमण पर निकलने का निर्णय लिया और 25 जनवरी 2024 को मिजोरम से पैडल चलाना शुरू किया।

साइकिलिस्ट वेनलल्ला अवमजुआला कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर होकर हिमाचल की सड़कों पर पहुंचे। वे बीते 6 महीने की यात्रा कर वीरवार को हिमाचल की राजधानी शिमला पहुंचे। जाइका वानिकी परियोजना मुख्यालय शिमला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा और परियोजना के समस्त कर्मचारियों के समक्ष वेनलल्ला अवमजुआला ने अपने अनुभव सांझा किए। अब तक 12 हजार 829 किलोमीटर का भ्रमण कर देश के कोने-कोने में पर्यावरण बचाने और प्रदूषण पर नियंत्रण करने का संदेश देते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे पूरे देश में 22 हजार 800 किलोमीटर की यात्रा मुख्य लक्ष्य है। गौरतलब है कि वेनलल्ला अवमजुआला मिजोरम सरकार के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत देश के सभी राज्यों को राइड टू क्लीन एयर का संदेश दे रहे हैं। वेनलल्ला अवमजुआला ने कहा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर दूरे देश को स्वच्छ वायु बनाए रखने के लिए साइक्लिंग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश वन विभाग में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल आर ललनन संगा भी जाइका वानिकी परियोजना मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मशहूर साइकिलिस्ट वेनलल्ला अवमजुआलाके स्वागत करने के लिए परियोजना के सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago