हिमाचल

दूसरी बार हिमुडा के उपाध्यक्ष बने यशवंत छाजटा

यशवंत छाजटा ने नियुक्ति में देरी और पार्टी में खेमेबाज़ी की बातों से किया साफ इनकार

वर्तमान सुक्खू सरकार में लंबे समय से चल रहे नियुक्तियों के इंतजार के बीच यशवंत छाजटा की नियुक्ति हिमुडा उपाध्यक्ष के रूप में की गई है. यशवंत छाजटा को हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) के उपाध्यक्ष के पद पर दूसरी बार नियुक्त किया गया है. इससे पहले पूर्व की वीरभद्र सिंह सरकार के दौरान भी यशवंत छाजटा हिमुडा के उपाध्यक्ष रह चूके हैं. बीते मंगलवार की शाम इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई. इसके बाद गुरुवार की सुबह को यशवंत छाजटा औपचारिक रूप से हिमुडा के उपाध्यक्ष के रूप में दफ्तर संभालेंगे.

औपचारिक रूप से दफ्तर संभालने से पहले दूसरी बार हिमुडा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए यशवंत छाजटा ने कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद किया. यशवंत ने कहा कि उन पर विश्वास जताने के लिए वे वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार व्यक्त करते हैं. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भी धन्यवाद किया.

यशवंत छाजटा ने कहा कि वे पहले भी वीरभद्र सिंह सरकार के दौरान इस पद पर रहे हैं. उन्होने कहा की हिमुडा के उत्थान के लिए बाहर लगातार काम करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने झाठिया देवी में नए शहर बसाने और शिमला का डीकंजेशन करने जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने की बात कही. उन्होंने कहा हालांकि इसके लिए अभी केंद्र से मंजूरी का इंतजार करना होगा. झाठिया देवी में नया शहर बसाने के लिए 1300 करोड़ की योजना केंद्र के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है. यशवंत छाजटा ने बताया कि उनके समय में झाठिया देवी में 300 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया गया था.

वहीं गुटबाज़ी और देरी से नियुक्ति को लेकर यशवंत छाजटा ने कहा कि कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भीतर कोई गुटबाजी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी समय-समय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी से जुड़े लोगों के हितों को लेकर सरकार से बात करती आई है और मुख्यमंत्री भी समय पर समय पर पार्टी के हित में फैसले ले रहे हैं.

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago