शाहपुर के लदवाड़ा में ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था मे खड़े पांच लोगों को पकड़ा है। घटना की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों का मानना है कि यह लोग बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हैं। हालांकि पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लोगों में महिलाएं भी शामिल है। यह लोग लदवाड़ा मोड़ पर हनुमान मन्दिर के पास आल्टो कार में थे।

स्थानीय युवकों ने इनकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए पांचों लोगों को घेर लिया और इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने इस बारे शाहपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

लोगों की माने तो इन लोगों की हरकतें संदिग्ध लग रही थी। इनसे जब पूछताछ की गई तो वे किसी भी प्रश्न का उत्तर सही ढंग से नहीं दे पाए। उनका शक इस लिए भी बढ़ गया क्योंकि उस समय स्कूल में छुट्टी का समय हुआ था। पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है।

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…