Categories: हिमाचल

फसलों के विविधिकरण के लिए कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को करें प्रोत्साहितः वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास, पंचायती राज और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को फसलों के विविधिकरण के बारे में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। कंवर ने कहा कि फसलों के विविधिकरण से किसानों को अधिक मुनाफा हो सकता है। इसलिए कृषि विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में जागरूकता लाने को कहा गया है। पहले किसान दलहन औऱ तिलहन की खेती किया करते थे। लेकिन अब इस ओर किसानों की कोई विशेष रुचि नहीं है। लेकिन किसानों को इस बारे में प्रोत्साहित किया जाए तो उनकी आय में भी बढ़ौतरी हो सकती है।

कृषि मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारी दलहन और तिलहन की खेती के संबंध में किसानों को प्रशिक्षण और अन्य जानकारी प्रदान करेंगे। मक्की की फसल का कार्य पूरा होने के बाद कृषि विभाग के अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान देंगे, ताकि किसान को दालों और तिलहन फसलों की खेती से भी एक बार दोबारा जोड़ा जा सके।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि विभाग के प्लॉट्स पर प्राकृतिक खेती के डेमोसट्रेशन प्लॉट भी लगाए जाएंगे, जहां पर विभाग के अधिकारी प्राकृतिक खेती की तकनीक के साथ उसके परिणाम को भी किसानों के सामने रखेंगे, जिससे किसान प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहति होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य को रसायन वाली खेती से मुक्त करने को प्रयासरत है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 1 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है तथा वर्ष 2022 तक पूरे हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

7 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

8 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

8 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

8 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

8 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

8 hours ago